Homeबोकारोगोमिया: सड़क दुर्घटना में कराह रहे घायलों को सीओ आफताब आलम ने...

गोमिया: सड़क दुर्घटना में कराह रहे घायलों को सीओ आफताब आलम ने पहुंचाया अस्पताल

गोमिया: सड़क दुर्घटना में कराह रहे घायलों को सीओ आफताब आलम ने पहुंचाया अस्पताल

अनंत/डेस्क
गोमिया और विष्णुगढ़ प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के कोनार डैम के पास मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वे सड़क के किनारे कराह रहे थे। उसी दौरान चतरोचट्टी से एक कार्यक्रम में भाग लेकर गोमिया के अंचल अधिकारी (सीओ) आफताब आलम लौट रहे थे. उन्होंने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों को देख अपनी गाड़ी रुकवाई और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया.

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों, नारायण पंडित (38 वर्ष) और नरेश पंडित (40 वर्ष), को बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया. तीसरी घायल महिला, ललिता देवी (45 वर्ष), का इलाज गोमिया सीएचसी में किया जा रहा है.
नारायण पंडित और नरेश पंडित दोनों सगे भाई हैं और चतरोचट्टी के निवासी हैं. ललिता देवी चेलियाटांड़ ग्राम की निवासी हैं.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आर.के. मिश्रा, और गोमिया मुखिया बलराम रजक भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!