Homeबोकारोगोमिया: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ रही है भीड़, 804 लाभुकों...

गोमिया: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ रही है भीड़, 804 लाभुकों ने दिया आवेदन

गोमिया: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ रही है भीड़, 804 लाभुकों ने दिया आवेदन
दीपक/गोमिया
गोमिया प्रखंड के डाक बंगला में बुधवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” के तहत पलिहारी गुरुडीह और गोमिया पंचायतों के लिए संयुक्त रूप से एक शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ पाने के लिए दोनों पंचायतों के जरूरतमंद लाभुकों ने संबंधित स्टॉलों पर आवेदन जमा किए.

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत निम्नलिखित आवेदन प्राप्त हुए: मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना: 60, सर्वजन पेंशन योजना: 53, अबुआ आवास योजना: 450, जॉब कार्ड: 64, मुख्यमंत्री पशुधन योजना: 16, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना: 6, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना: 1, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड: 1, जाति प्रमाण पत्र: 48, आवासीय प्रमाण पत्र: 25, आय प्रमाण पत्र: 18, आधार कार्ड में संशोधन: 16, राशन कार्ड में संशोधन: 23, सीएलएफ लोन: 1 और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में: 17 आवेदन में लाभुकों ने दिया.

कुल मिलाकर, शिविर में 804 आवेदन जमा किए गए, जिनमें से 46 लाभुकों के आवेदनों को तुरंत स्वीकृत किया गया.

इस अवसर पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने शिविर का जायजा लिया. उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों के बीच कई परिसंपत्तियों का वितरण भी किया. इस शिविर में बीडीओ महादेव कुमार महतो, जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, मुखिया बलराम रजक, सपना कुमारी, उपमुखिया कविता कुमारी, अनिल यादव, पंसस जनकदेव यादव, और प्रखंड कर्मी सचिन कुमार, जेई रोहित मंडल सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!