Homeबोकारोगोमिया: स्कूटी और टाटा मैजिक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप...

गोमिया: स्कूटी और टाटा मैजिक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

गोमिया: स्कूटी और टाटा मैजिक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

गोमिया/डेस्क
गोमिया थाना क्षेत्र के सवांग मैगजीन मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा युवक को मामूली चोटें लगी है. हजारी वैद्य टोला निवासी युवक प्रिंस कुमार (22 वर्ष) और मनु कुमार (20 वर्ष) गुरुवार को स्कूटी से हजारी मोड़ से गोमिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक टाटा मैजिक वाहन कथारा की ओर जा रही थी. सवांग मैगजीन के पास अम्बा टोला जाने वाले मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद टाटा मैजिक वाहन के ड्राइवर ने तुरंत दोनों घायलों को सवांग के एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिंस कुमार की स्थिति नाजुक बताई और उन्हें गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया. गोमिया में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया. वहीं, मनु कुमार का इलाज सवांग के निजी अस्पताल में चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!