Homeबोकारोचंद्रपुरा डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान में M1 अधिकारियों का एक माह का प्रशिक्षण...

चंद्रपुरा डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान में M1 अधिकारियों का एक माह का प्रशिक्षण प्रारंभ

चंद्रपुरा डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान में M1 अधिकारियों का एक माह का प्रशिक्षण प्रारंभ
चंद्रपुरा:
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के प्रशिक्षण संस्थान में नव पदोन्नति प्राप्त M1 स्तर के अधिकारियों के लिए एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी के कार्यपालक निदेशक (ईंधन) संजय कुमार घोष, कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के सीजीएम और परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर, चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के वरिष्ठ महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान विजया नंद शर्मा, वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके मिश्रा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप समादेष्टा नकुल कुमार वर्मा एवं डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक विनोद कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
नव पदोन्नत अधिकारियों को मिलेगा नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि डीवीसी में नव पदोन्नति अधिकारियों को आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस कर नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उनके कार्यकाल को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह कार्यक्रम मानव संसाधन, वित्त, इंजीनियरिंग और अन्य प्रमुख कार्यात्मक क्षेत्रों में अधिकारियों की दक्षता बढ़ाने में सहायक होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डीवीसी के कार्यात्मक क्षेत्रों की व्यापक समझ विकसित करने, सर्वोत्तम प्रथाओं और नीतियों को जानने तथा अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ इंटरएक्टिव सत्रों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इस प्रशिक्षण से अधिकारी प्रभावी नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित कर सकेंगे। यह केवल सूचना प्राप्त करने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि डीवीसी में नेतृत्व और निर्णय लेने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!