Homeबोकारोचतरोचट्टी और गोमिया में पहलगाम हमले के विरोध में निकाला गया कैंडल...

चतरोचट्टी और गोमिया में पहलगाम हमले के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, आतंकवाद के खिलाफ जताई कड़ी नाराजगी

चतरोचट्टी और गोमिया में पहलगाम हमले के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, आतंकवाद के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
गोमिया
गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत में और गोमिया के गणपति समिति के बैनर तले पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। चतरोचट्टी में पंचायत मुखिया महादेव महतो के नेतृत्व में हाफिज शेख, संदीप कुमार केशरी, कौलेश्वर रविदास, राजू केशरी, सुंदर रविदास, कैलाश केशरी, सुखदेव रविदास, रमेश गुप्ता, मोहम्मद कलाम, अरबिंद नायक, रंजीत केशरी, उमेश केशरी, इंद्रदेव अंबेडकर, कुंजलाल अंबेडकर, संतोष केशरी, छोटू केशरी, रोहित केशरी, प्रकाश केशरी, मिंटू रविदास, मुकेश केशरी, गुलाब साव, इकबाल खान, प्रेमचंद रजक, अमन केशरी, गौतम केशरी, रतन केशरी, राहुल विश्वास, आकाश, सुमित, सूरज जीवन सहित चतरोचट्टी पंचायत के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने कैंडल जलाकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।


वहीं, गणपति समिति गोमिया के द्वारा भी बड़े पैमाने पर कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च गोमिया काली मंदिर से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस मोड़, धुर्वा मोड़, मोती चौक होते हुए गोमिया बस्ती तक गया और वहां से वापस लौटा। इस दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। समिति के अध्यक्ष शुभम कुमार, सचिव उज्ज्वल कुमार, पंचायत समिति सदस्य शुशीला देवी, समाजसेवी दुलाल प्रसाद, शिला रानी, रविंद्र कुमार, रामदेव प्रसाद, संदीप कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार, क्रांति देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य लोग भी इस मार्च में शामिल रहे।

दोनों आयोजनों में वक्ताओं ने आतंकियों की कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत ऐसे कुकृत्यों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!