Homeबोकारोचुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
तेनुघाट
अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के संयुक्त तत्वावधान में तेनुघाट छठ घाट, दामोदर नदी के तट पर सम्मान समारोह सह वानभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेरमो अनुमंडल के सभी सात प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, अनुमंडल कार्यालय के लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर को सम्मानित किया गया।
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सम्मान
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि 2024 के चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। उनके सामूहिक प्रयासों से निष्पक्ष एवं व्यवस्थित चुनाव संपन्न हुआ, जिससे यह सम्मान समारोह आयोजित करने का विचार आया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया.
इस कार्यक्रम में पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, गोमिया के बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, जरीडीह की बीडीओ सीमा कुमारी, सीओ प्रणव ऋतुराज, बेरमो के बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, चंद्रपुरा के बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश कुमार वर्मा, नावाडीह के बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, गोमिया पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी राजुमुंडा, राजेश कुमार, अजीत कुमार सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!