Homeबोकारोजनमाष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण रूप साज सज्जा कार्यक्रम का किया...

जनमाष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण रूप साज सज्जा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनमाष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण रूप साज सज्जा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बेरमो
बेरमो के कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन, ढोरी में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ‘राधा-कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम’ का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस कार्यक्रम में प्राथमिक खंड के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा, कृष्ण, सुदामा और गोपियों के रूप में सजीव प्रस्तुतियां दीं, जिससे विद्यालय का वातावरण वृंदावन जैसा प्रतीत हो रहा था.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनबाद विभाग के प्रमुख विवेक नयन पाण्डेय, विद्यालय सचिव धीरज कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य रण सुमन सिंह ने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पार्चन कर किया. प्रधानाचार्य ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया और कार्यक्रम के उद्देश्य को प्रस्तुत किया. इसके बाद बच्चों ने नृत्य, नाटक और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया.

मुख्य अतिथि विवेक नयन पाण्डेय ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के कर्म सिद्धांत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जीवन में ज्ञान अर्जन सबसे महत्वपूर्ण कर्म है और बच्चों को समाज एवं देश के कर्मठ नागरिक बनने की प्रेरणा दी. उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन से शिक्षा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.

इस अवसर पर अनपति विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, कुमार गौरव, प्रीति प्रेरणा सिंह, प्रदीप कुमार महतो, शैलबाला कुमारी, विभा सिंह, संजू ठाकुर, सुषमा कुमारी, मंतोष प्रसाद, जितेंद्र यादव, जय गोविंद प्रमाणिक, दीपक कुमार, राहुल कुमार, ऋषिकेश तिवारी, नवनीत तिवारी, नंदनी कुमारी, वीणा कुमारी, सीमा झा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!