Homeबोकारोझंडोत्तोलन को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ ने की बैठक

झंडोत्तोलन को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ ने की बैठक

झंडोत्तोलन को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ ने की बैठक
तेनुघाट
तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में आगामी 15 अगस्त को झंडोत्तोलन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में इस बैठक की गई. बैठक में झंडोतोलन और अन्य कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश दिए गए. झंडोतोलन से पूर्व सभी जगह की साफ-सफाई और रंग-रोगन की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

चिल्ड्रन पार्क में स्कूलों द्वारा कार्यक्रम और परेड आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए 11 से 14 अगस्त तक पूर्व अभ्यास होगा. इसके अलावा, प्रशासन और पत्रकारों के बीच एक दोस्ताना मैच भी खेला जाएगा.

इस बैठक में जेल अधीक्षक अरुणाभ, अवर निबंधक तूलिका रानी, टीटीपीएस, सीसीएल, डीवीसी, आइल के पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, नगर परिषद फुसरो, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, तेनुघाट डिग्री कॉलेज प्राचार्य सुदामा तिवारी, जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, डीएवी, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, जीवन सागर समेत कई अन्य विद्यालय और विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!