Homeबोकारोझामुमो के केंद्रीय सदस्य ने दूधमटिया गांव में विधुत ट्रांसफार्मर का किया...

झामुमो के केंद्रीय सदस्य ने दूधमटिया गांव में विधुत ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

झामुमो के केंद्रीय सदस्य ने दूधमटिया गांव में विधुत ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
गोमिया
शनिवार को झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज चित्रगुप्त महतो ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत कुंदा पंचायत के ग्राम दूधमटिया में विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने श्री महतो का फूल-मालाओं से स्वागत किया और बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। ट्रांसफार्मर के चालू हो जाने से इलाके में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान श्री महतो ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!