Homeझारखंडझारखंड के सरकारी दफ्तरों में लगेगा एंटी करप्शन हेल्पलाइन बोर्ड, घूसखोरों की...

झारखंड के सरकारी दफ्तरों में लगेगा एंटी करप्शन हेल्पलाइन बोर्ड, घूसखोरों की तुरंत करें शिकायत

झारखंड के सरकारी दफ्तरों में लगेगा एंटी करप्शन हेल्पलाइन बोर्ड, घूसखोरों की तुरंत करें शिकायत

झारखंड में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक सख्त और सराहनीय कदम उठाया है। अब राज्य के उन सरकारी दफ्तरों में, जहां घूसखोरी की शिकायतें या आशंका अधिक रहती है, वहां अगले एक सप्ताह के भीतर “हेल्पलाइन बोर्ड” लगाए जाएंगे। इन बोर्डों पर ऐसे नंबर दर्ज होंगे, जिन पर आम जनता रिश्वतखोरी की जानकारी सीधे ACB को दे सकेगी।

ACB द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9431105678, 06512710001 और 1064 पर कोई भी व्यक्ति फोन कर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकता है। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक सुरक्षित मंच देना है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ताकि कोई डर या दबाव न रहे। यह कदम सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता लाने और आम जनता का भरोसा मजबूत करने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। ACB का यह अभियान राज्यव्यापी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!