Homeबोकारोझारखंड में शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक, गोमिया...

झारखंड में शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक, गोमिया में शोक सभा

झारखंड में शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक, गोमिया में शोक सभा

डेस्क/सुरेन्द्र

4 अगस्त 2025: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। झारखंड सरकार ने उनके सम्मान में 4 से 6 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, वह आधा झुका रहेगा और कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं होगा। साथ ही, 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता है, झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों और झारखंड के विकास के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

गोमिया अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी आफताब आलम द्वारा शिबू सोरेन के सम्मान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके योगदान को याद किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अंचल कर्मी और समाजसेवी उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा ने सभी अपर मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशक, प्रधान सचिवों, सचिवों, प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों, वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को राजकीय शोक के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। शिबू सोरेन का योगदान झारखंड के इतिहास में अमर रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!