Homeबोकारोझारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कार्मेल स्कूल के प्रतिभागी को गोल्ड मेडल

झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कार्मेल स्कूल के प्रतिभागी को गोल्ड मेडल

झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कार्मेल स्कूल के प्रतिभागी को गोल्ड मेडल
बोकारो थर्मल
झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल के छात्र और छात्रा ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर अपना स्कूल सहित बोकारो का नाम रोशन किया है. इस संबंध में हेड कोच सेंसई राजकुमार और सहायक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रांची में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इस चैंपियनशिप कार्यक्रम में बोकारो से ओपन ब्लैक बेल्ट छात्र कैटेगरी में कार्मेल स्कूल बोकारो के छात्र और छात्राओं ने भी भाग लिया था. कराटे के इस प्रतियोगिता में बॉयज कैटेगरी में जीवन कुमार ने गोल्ड और आदित्य कुमार और प्रशांत नंदन ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं गर्ल कैटेगरी में नेहा कुमारी ने सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!