Homeबोकारोडीएवी गुवा में कारगिल विजय दिवस मना, श्रद्धा सुमन अर्पित की गई

डीएवी गुवा में कारगिल विजय दिवस मना, श्रद्धा सुमन अर्पित की गई

डीएवी गुवा में कारगिल विजय दिवस मना, श्रद्धा सुमन अर्पित की गई

गुवा
डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा अर्पित की गई. स्कूल के शिक्षक पीके आचार्या और शिक्षक आशुतोष शास्त्री ने अपने विचार रखे और बच्चों को भारतीय सेना की वीरता और समर्पण के बारे में बताया।.

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कठिन पहाड़ी इलाकों और खराब मौसम के बावजूद बहादुरी से लड़ाई लड़ी और इन ठिकानों पर फिर से कब्जा किया. जब पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा, तब भारत को विजेता घोषित किया गया. कारगिल विजय दिवस उन बहादुर योद्धाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है.

मौके पर वरीय शिक्षक अनन्त कुमार उपाध्याय, एस के पाण्डेय, भास्कर चन्द्र दास, अरविन्दो साहू, अनिरुद्ध दत्ता, योगेन्द्र त्रिपाठी, और शिक्षिका पुष्पांजलि नायक कार्यक्रम में उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!