डीएवी सवांग में शिक्षा सप्ताह के अवसर पर लघु नाटक का किया मंचन
गोमिया
गोमिया के डीएवी पब्लिक स्वांग में सांस्कृतिक दिवस के अवसर पर “शिक्षा-शपथ सप्ताह” का आयोजन 22 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक किया जा रहा है. इस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। आज, 25 जुलाई 2024 को, प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित लघुनाटिका, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
विद्यालय की प्राचार्या डी बनर्जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम अध्ययन-अध्यापन में बेहतर और अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए अनिवार्य और उपयोगी सिद्ध होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा और समाज में समरसता और समन्वय को बढ़ावा देगा. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षक श्री वी० घोष, आर० के० पांडेय, एस० सरकार, श्रीमती कविता, और मुक्ता भारद्वाज के प्रयास सराहनीय रहे.
