Homeबोकारोढ़ोरी ऑफिसर्स क्लब में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाएं हर क्षेत्र...

ढ़ोरी ऑफिसर्स क्लब में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं – जीएम रंजय सिन्हा

ढ़ोरी ऑफिसर्स क्लब में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं – जीएम रंजय सिन्हा
बेरमो/डेस्क
ढोरी जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएम रंजय सिन्हा, एसओपी माला कुमारी, जीएम की पत्नी रूपा सिन्हा और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जीएम रंजय सिन्हा ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। उन्होंने कहा, “महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। आज वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।”
एसओपी माला कुमारी ने महिलाओं को समान अवसर देने के महत्व पर जोर दिया, जबकि रूपा सिन्हा ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और समाज का नजरिया भी उनके प्रति बदल रहा है।
इस अवसर पर पूजा मोहंती ने कहा कि महिलाएं पहले की तुलना में अधिक सशक्त हुई हैं और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस मौके पर शालिनी यादव, सुनीता प्रसाद, कविता झा, सुप्रिया भारती, विभा सिंह, अनीता, काजल देवी, कुन्नी कुमारी, सोनी बाई, चरकी देवी, लक्ष्मी देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!