Homeबोकारोढ़ोरी में मजदूर दिवस पर उठी मजदूरों के हक की आवाज, शोषण...

ढ़ोरी में मजदूर दिवस पर उठी मजदूरों के हक की आवाज, शोषण के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत

ढ़ोरी में मजदूर दिवस पर उठी मजदूरों के हक की आवाज, शोषण के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत

बेरमो: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) द्वारा डिप्टी ऑफिस कल्याणी स्थित यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यूकोवयू ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष जितेंद्र दूबे द्वारा यूनियन का झंडा फहराकर की गई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर मजदूर गीत गाया और श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की स्मृति में एक मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के एरिया सचिव भीम महतो ने की।
सभा को संबोधित करते हुए जितेंद्र दूबे ने कहा कि मजदूर दिवस मजदूरों के सम्मान और उनके संघर्षों को याद करने का दिन है। लेकिन आज की स्थिति चिंताजनक है। ढोरी समेत अन्य कोल परियोजनाओं में मजदूरों का शोषण हो रहा है। आउटसोर्सिंग के नाम पर स्थानीय मजदूरों को हाशिए पर डाला जा रहा है और जब वे अपने अधिकार की बात करते हैं, तो उनके साथ मारपीट तक की जाती है।
उन्होंने कहा कि उद्योग मजदूरों के बिना असंभव है, लेकिन फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिलता। अब समय आ गया है कि मजदूर अपने हक की आवाज बुलंद करें। उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई की जोरदार शुरुआत होगी।
कार्यक्रम में यूनियन के वरिष्ठ सदस्य जवाहरलाल यादव, नंद किशोर, रामनारायण महतो, रामचंद्र मांझी, ओम प्रकाश, बिहारी महतो, गणेश महतो, कौशल कुमार, रामाधार, राजेंद्र रविदास और संदीप गिरी समेत कई अन्य मजदूर नेता व सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!