Homeबोकारोतालाब की सफाई कर रहे ग्रामीण तेज बहाव में बहा, होसिर नदी...

तालाब की सफाई कर रहे ग्रामीण तेज बहाव में बहा, होसिर नदी पर मिला शव

तालाब की सफाई कर रहे ग्रामीण तेज बहाव में बहा, होसिर नदी पर मिला शव

गोमिया
गोमिया प्रखंड के सियारी गांव में बुधवार शाम हुई भारी बारिश के बाद तालाब की सफाई कर रहे रामनाथ मुर्मू पानी के तेज बहाव में बह गया था. गुरुवार की सुबह गोमिया के होसिर स्थित बोकारो नदी में उसका शव मिला है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

घटना के संबंध में बताया गया कि गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत उदा ग्राम निवासी और पूर्व पंसस बाबुदास मांझी के बड़े भाई, रामनाथ मुर्मू, पुलिया की सफाई कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के बाद तालाब का जलस्तर बढ़ गया और पत्थरों से बनी पुलिया धंस गई, जिससे रामनाथ पानी में बह गया.

पंचायत मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और उसकी खोजबीन शुरू की. रात होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका. घटना की जानकारी रात को ही गोमिया बीडीओ महादेव महतो को भी दी गई. गुरुवार सुबह ग्रामीणों द्वारा फिर से रामनाथ की तलाश किया जाना शुरू किया. खोजबीन के दौरान होसिर स्थित बोकारो नदी के पुल से करीब एक किलोमीटर पश्चिम दिशा में उसका शव मिला. घटना के बाद रामनाथ के परिवार में शोक का माहौल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!