Homeबोकारोतेनुघाट इंटर कॉलेज के लेखपाल के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

तेनुघाट इंटर कॉलेज के लेखपाल के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

तेनुघाट इंटर कॉलेज के लेखपाल के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई
Tenughat: तेनुघाट इंटर महाविद्यालय में शनिवार को लेखापाल सुरेश पासवान के सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें शॉल, वस्त्र, और उपहार देकर सम्मानित किया और उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.

समारोह के दौरान प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर सिंह ने सुरेश पासवान की सेवा के दौरान उनकी निष्ठा और समर्पण की प्रशंसा की और कहा कि महाविद्यालय परिवार उन्हें हमेशा याद रखेगा. प्रोफेसर गोविंद नायक ने निवर्तमान लेखापाल के अनुशासन और सजगता को अनुकरणीय बताया. उन्होंने कहा कि जीवन के अगले पड़ाव में भी इसी प्रकार समाज और परिवार में सजगता बरकरार रखेंगे.

सुरेश पासवान ने अपने संबोधन में महाविद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा. उन्होंने कहा कि वे शुरू से कॉलेज को अपना समझ कर सेवा दिया है. इसके अलावा जब भी आवश्यकता होगी वे कॉलेज को सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे. इस मौके पर प्रो बबलू कुमार सिंह, प्रो काजल राय, विशंभर लाल सिंह, निरंजन राम, रमेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!