तेनुघाट और घरवाटांड पंचायत में लाखों की योजनाओं का शिलान्यास
तेनुघाट
तेनुघाट पंचायत और घरवाटांड पंचायत के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 में चार लाख रुपये की लागत से छठ घाट तथा चार लाख छियासी हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत पांडेय, घरवाटांड पंचायत समिति सदस्य मो. अख्तर अंसारी और घरवाटांड पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ने पंडित अजीत पांडेय के नेतृत्व में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
तेनुघाट में छठ घाट, घरवाटांड में नाली निर्माण
जिला परिषद सदस्य माला कुमारी ने बताया कि तेनुघाट छठ घाट पर छठ घाट निर्माण की जरूरत थी, जिसे आज उनके फंड से पूरा किया जा रहा है। इससे छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
वहीं, घरवाटांड पंचायत में सड़कों पर बहने वाले पानी की समस्या को हल करने के लिए नाली निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को जलजमाव और गंदगी से निजात मिलेगी, जिससे सड़कें भी साफ रहेंगी।
ग्रामीणों में उत्साह
घरवाटांड में नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि अब सड़कों पर बहने वाले पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में आनंद कुमार, घनश्याम यादव, पिंटू, बिट्टू समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
