Homeबोकारोतेनुघाट जेल में प्रशासनिक टीम ने की औचक छापेमारी तेनुघाट

तेनुघाट जेल में प्रशासनिक टीम ने की औचक छापेमारी तेनुघाट

तेनुघाट जेल में प्रशासनिक टीम ने की औचक छापेमारी
तेनुघाट
तेनुघाट जेल में गुरुवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया।
छापेमारी दल में बोकारो थर्मल पुलिस इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, तेनुघाट जेल के जेलर नीरज कुमार, विजय सिंह, इश्तियाक अंसारी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल थे।


निरीक्षण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि बोकारो उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह छापेमारी की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि होली, ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जेल में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह रूटीन जांच का हिस्सा है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से जेल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!