तेनुघाट डैम का जलस्तर क्षमता से अधिक, सभी 10 गेट खुले, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
तेनुघाट
इस वर्ष मॉनसून की पहली बारिश है। तीन दिन की लगातार भारी बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम की अधिकतम जलधारण क्षमता 852 फीट है, जबकि वर्तमान में पानी का स्तर बढ़कर 858 फीट तक पहुंच चुका है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार की रात को सभी10 रेडियल फाटक खोल दिए गए। जिससे भारी मात्रा में पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को दो फाटक खोले गए थे, जबकि गुरुवार की दो और फाटक खोले गए। दोपहर बाद जलस्तर में और वृद्धि होने पर चार अतिरिक्त फाटक खोले गए, लेकिन शाम होते होते जलस्तर बढ़ने का शिलशिला जारी रहा। जिस करण सभी 10 फाटक खोल दिए गए। डैम से करीब 1 लाख से अधिक क्यूसेक प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने दामोदर नदी के किनारे बसे लोगों को सतर्क कर दिया है। विशेष रूप से नदी किनारे मछली मारने, नहाने या अन्य गतिविधियों में लगे लोगों को आगाह किया गया है कि वे फिलहाल नदी के आसपास न जाएं।
जनहित में चेतावनी जारी करते हुए प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे नदी के किनारे नहीं जाएं। सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।