Homeबोकारोतेनुघाट डैम के छह रेडियल गेट खोले गए, दामोदर नदी में पानी...

तेनुघाट डैम के छह रेडियल गेट खोले गए, दामोदर नदी में पानी का स्तर बढ़ने की चेतावनी

तेनुघाट डैम के छह रेडियल गेट खोले गए, दामोदर नदी में पानी का स्तर बढ़ने की चेतावनी

Temughat: तेनुघाट में लगातार बारिश के कारण डैम का जल स्तर बढ़ गया है, जिसके कारण छह रेडियल गेट खोले गए हैं. पहले से ही तीन गेट खुले हुए थे, लेकिन भारी बारिश के कारण विभाग ने तीन और गेट खोलने का फैसला किया है. इससे दामोदर नदी में लगभग 12,000 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है.

कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट, रंजीत कुजूर ने बताया कि अगर बारिश इसी तरह जारी रहती है, तो डैम के और भी गेट खोलने के निर्देश दिए जा सकते हैं. वर्तमान में डैम में 848.10 फीट पानी का स्टोरेज है, जबकि इसकी क्षमता 855 फीट से अधिक है.
दामोदर नदी में पानी के स्तर में वृद्धि के कारण ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया गया है और उन्हें नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है. यह फैसला स्थानीय प्रशासन की सहमति से लिया गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!