Homeबोकारोतेनुघाट डैम में जलस्तर वृद्धि: आठ रेडियल गेट खोले गए

तेनुघाट डैम में जलस्तर वृद्धि: आठ रेडियल गेट खोले गए

तेनुघाट डैम में जलस्तर वृद्धि: आठ रेडियल गेट खोले गए

Tenughat: तेनुघाट डैम में भारी बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि होने से डैम पर अतिरिक्त दबाव आ गया है. इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की सहमति से सोमवार को डैम के आठ रेडियल गेट खोल दिए गए.

तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल कुमार देव ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे आठ फाटक खोलने का निर्णय लिया गया. इन गेटों से लगभग 19,700 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है. डैम का जलस्तर 849.80 फीट तक पहुंच गया था.

अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था. साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी सचेत कर दिया गया है कि वे नदी तट के पास न जाएं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!