Homeबोकारोतेनुघाट डैम सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, मस्जिद छत ढलाई तक मंत्री योगेंद्र प्रसाद...

तेनुघाट डैम सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, मस्जिद छत ढलाई तक मंत्री योगेंद्र प्रसाद का विकास और सौहार्द के कार्यों का

तेनुघाट डैम सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, मस्जिद छत ढलाई तक मंत्री योगेंद्र प्रसाद का विकास और सौहार्द के कार्यों का आगाज़
गोमिया/डेस्क
राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास, धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समर्पण के कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने तेनुघाट डैम के सौंदर्यीकरण, तिरला ग्राम में ग्रामीण सड़क निर्माण, पंचायत भवन शिलान्यास, और हरदगड़ा में मस्जिद छत ढलाई जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाकर सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारा।
तेनुघाट डैम सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास:
मंत्री ने तेनुघाट डैम के झाड़ी कटिंग, बोल्डर पिचिंग, नाली सफाई, ग्रास पिचिंग और सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया, जो कि DSRP 2021 की अनुशंसा पर आधारित हैं। उन्होंने बताया कि 55 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यह कार्य तेनुघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें राजन नायक, अख्तर अंसारी, रामचंद्र यादव, नीलम श्रीवास्तव, अजीत पांडेय, मुकेश कुमार, बबलू, सुजात, बसंत और पंकज नायक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

गोमिया में सड़क निर्माण का भूमि पूजन:

गोमिया प्रखंड के बारीडारी पंचायत अंतर्गत तिरला मुख्य पथ से सोमस्वरवा गोंडरा तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़कों का यह जाल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और जनसंपर्क को नई दिशा देगा।
हरदगढ़ा मस्जिद छत ढलाई में हुए शामिल:

इसी दिन मंत्री श्री प्रसाद गोमिया प्रखंड के हरदगढ़ा गांव में मस्जिद की छत ढलाई के कार्य में भी शामिल हुए। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। मंत्री ने कहा, “यह मस्जिद इबादत का स्थान होने के साथ ही हमारी एकता और भाईचारे की मिसाल है। हमारी सरकार हर धर्म और समुदाय के सम्मान व सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों को दिल से शुक्रिया कहा और उन्हें मुबारकबाद दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!