तेनुघाट पंचायत भवन में किया गया सावन महोत्सव का आयोजन
Tenughat: तेनुघाट पंचायत भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें तेनुघाट पंचायत के विभिन्न टोलों, जैसे आई टाइप और एफ टाइप की महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस आयोजन में मुखिया नीलम श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और आभूषण पहनकर सुसज्जित हुईं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीतों और नृत्यों का आनंद लिया.
मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि वह सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में हरियाली और खुशहाली की कामना करती हैं. कार्यक्रम का आयोजन खुशी ग्राम संगठन के बैनर तले किया गया, जहां सभी ने संगीत, डांस और लजीज व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया.
इस मौके पर ममता कटरियार, सुजाता प्रसाद, आशा देवी, मधुलिका शरण, विभा देवी, इंदु देवी, ममता सिन्हा, अंजना देवी, नमिता सिंह, रीता मिश्रा, निशा सिन्हा, रीता जयसवाल, पिंकी कुमारी, सबिता देवी सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.
