Homeबोकारोतेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत 44 मामलों का हुआ निष्पादन

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत 44 मामलों का हुआ निष्पादन

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत 44 मामलों का हुआ निष्पादन
Tenughat: सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार 27 जुलाई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस मासिक लोक अदालत में कुल 44 मामलों का निष्पादन किया गया और लगभग 52 हजार रुपए की समझौता राशि वसूल की गई.

इस लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था. पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता उमेश प्रसाद, तथा तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिव राज मिश्रा और अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर मौजूद थे. उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!