Homeबोकारोतेनुघाट से अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल रांची रवाना, बीमा योजना का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

तेनुघाट से अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल रांची रवाना, बीमा योजना का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

तेनुघाट से अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल रांची रवाना, बीमा योजना का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

तेनुघाट
झारखंड सरकार राज्य के अधिवक्ताओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को रांची स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम (खेलगांव) में एक भव्य समारोह में किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर अधिवक्ताओं को डिजिटल स्वास्थ्य बीमा कार्ड प्रदान करेंगे।
तेनुघाट अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने के लिए रांची रवाना हो गए। अधिवक्ताओं में इस पहल को लेकर काफी उत्साह और मुख्यमंत्री के प्रति आभार का माहौल है।
यह योजना झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं को लाभान्वित करेगी। सरकार प्रत्येक अधिवक्ता के लिए 6000 रुपये का बीमा प्रीमियम वहन करेगी, जिसके लिए राज्य सरकार ने कुल 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह लाभ वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस संदर्भ में अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा, “यह गर्व की बात है कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने पहली बार अधिवक्ताओं के हित में कोई बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह अधिवक्ताओं को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा को अधिवक्ता समुदाय एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!