Homeबोकारोतेनुघाट: स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट ने जीते...

तेनुघाट: स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट ने जीते मेडल

तेनुघाट: स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट ने जीते मेडल
Tenughat: डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के छात्रों ने डीएवी स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी. यह प्रतियोगिता 23 से 31 जुलाई 2024 के बीच रांची और धनबाद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गई थी, जिसमें झारखंड के 81 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. तेनुघाट स्कूल के 54 छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया और कुल 35 पदक जीते, जिनमें 11 स्वर्ण, 20 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं.

तैराकी अंडर 14 वर्ग में अनीश कुमार, नवीन यादव, कृष्णा सोरेन, और राहुल यादव ने रजत पदक जीते. अंडर 17 वर्ग में विवेक कुमार, सुमित यादव, और सुजीत कुमार नायक ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि अंडर 19 वर्ग में बब्लू यादव, दिलीप यादव, नितेश यादव, और अस्मित कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए. बॉक्सिंग में राहुल यादव, लिलेश जैन, और आदर्श कुमार ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि मनीष कुमार, शाश्वत पार्थ, हर्षित दास, और पुष्पांजलि कुमारी ने रजत पदक और रिया कुमारी, विवेक कुमार ने कांस्य पदक जीते.

जूडो में डेविड सोरेन ने स्वर्ण पदक और कराटे में भावना भारती और अंजनी कुमारी ने रजत पदक, जबकि मनीष कुमार ने कांस्य पदक जीता। दौड़ प्रतियोगिता में साकिब अंसारी ने कांस्य पदक जीता. कबड्डी टीम ने रजत पदक जीतकर उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, जिसमें कप्तान कुनाल यादव, सोनू यादव, सुजल शर्मा, बंटी कुमार, आयुष कुमार, अमर कुमार, अनीश कुमार, नवीन यादव और समीर हैम्ब्रम शामिल थे.

इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के चलते 29 खिलाड़ियों का चयन डी ए वी नेशनल खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है, और कबड्डी टीम के चार खिलाड़ियों का चयन झारखंड की राज्य स्तरीय टीम में हुआ है. प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने इन खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया और नेशनल खेल प्रतियोगिता में उनके लिए शुभकामनाएं दीं. खेल शिक्षक सूरज कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!