त्रिशक्ति महिला समिति ने बेटी काजल कुमारी को दी वैवाहिक सहायता
बाघमारा
बीसीसीएल के दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत त्रिशक्ति महिला समिति द्वारा आज सामाजिक कल्याण एवं उत्थान के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय बेटी काजल कुमारी, जो भीम कनाली में अपने मामा के साथ रहती हैं, को वैवाहिक सहायता प्रदान की गई।
काजल का विवाह आगामी 1 मार्च को लिलोरी मंदिर में होने वाला है। इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें चार साड़ियां, दो पैंट, दो शर्ट, एक डिनर सेट, पांच स्टील बर्तन, एक कप सेट, और ₹1100 नगद प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में त्रिशक्ति महिला समिति की अध्यक्षा काकुली रॉय सहित ईरा सिंह, रीना सिंह, संगीता धुर्वे, अनीता झा, नूतन सिंह, शिल्पी रानी, सुनीता बंदोपाध्याय, उर्मिला शर्मा, नीलम प्रसाद, पूजा चौहान और खुशबू रवानी उपस्थित रहीं।
समिति की अध्यक्षा काकुली रॉय ने कहा कि यह सहायता पहल समाज में जरूरतमंद बेटियों के उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी ऐसे कार्यों में आगे आने की अपील की।
