दिनेश सिंह ने 32 हजार रुपए लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की
बेरमो/डेस्क
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी और आरसीएम वंडर वर्ल्ड के प्रोपराइटर दिनेश सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) बेरमो शाखा में दिनेश सिंह के खाते में शारदा कॉलोनी निवासी गुरुदयाल लहरे के 32 हजार रुपए गलती से ट्रांसफर हो गए। जैसे ही दिनेश सिंह को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत बैंक के मैनेजर सुमित प्रकाश को सूचित किया।
बैंक प्रबंधक ने गुरुदयाल लहरे को बुलाया, जिसके बाद दिनेश सिंह ने उनके सामने चेक के माध्यम से पूरी राशि वापस लौटा दी। इस ईमानदारी भरे कदम की बैंक में मौजूद सभी लोगों ने सराहना की।
समाजसेवी और प्रतिष्ठित व्यवसायी लाल सिंह ने दिनेश सिंह के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो अपनी ईमानदारी से समाज में विश्वास बनाए रखते हैं।”
दिनेश सिंह के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है और लोग उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।
