HomeBlogदिवंगत पत्रकार दीपांकर डे की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
विश्वकर्मा भारती/कथारा
बेरमो के जारंगडीह मुख्य बाजार स्थित वॉलीबॉल मैदान में पत्रकार एकता मंच के द्वारा दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में एसओपी जयंत कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति, पुअनि अजीत सिंह और वरीय पत्रकार राकेश कुमार वर्मा शामिल थे.

सभा में स्वर्गीय दीपांकर डे की माता, बेटे और बेटी ने उनके चित्र पर गुलाब पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा. महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि व्यक्ति भले ही इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसका व्यक्तित्व और योगदान हमेशा दिलों में जीवित रहता है. उन्होंने दीपांकर डे को पत्रकारिता और समाज में उनकी अद्वितीय पहचान के लिए याद किया.

वरीय पत्रकार राकेश कुमार वर्मा ने दिवंगत दीपांकर डे के असमय निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया. थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने आश्रित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

कार्यक्रम के दौरान लगभग 35 असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर मंच के संरक्षक विल्सन फ्रांसिस, वरीय श्रमिक नेता चंद्रशेखर झा, अवधेश कुमार सिंह, सचिन कुमार, पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. पत्रकारों में दिलीप कुमार, जितेंद्र प्रसाद चौहान, पप्पू चौहान, जीवन सागर, विश्वकर्मा भारती, अनिल शर्मा, प्यारेलाल, पवन सिंह, नवीन सिन्हा, संदीप भारद्वाज, मुकेश कुमार, साजेश गुप्ता सहित कई अन्य लोग शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!