Homeबोकारोदिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, गोमिया में शोक सभा...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, गोमिया में शोक सभा का आयोजन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, गोमिया में शोक सभा का आयोजन
गोमिया
झारखंड आंदोलन के जनक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में सोमवार को गोमिया अंचल कार्यालय परिसर सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, पूर्व विधायक बबिता देवी, डॉ लंबोदर महतो, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने शोक व्यक्त किया।


गोमिया अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी, वहीं गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार और आईइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो थाना परिसर में शोक सभा का आयोजन किया। सभी अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर गोमिया झामुमो कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। झामुमो बोकारो जिला सह-सचिव एवं गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, छात्र मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष युगल किशोर रजक, प्रखंड कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. असलम, राकोमंस कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश मंडल, उपसचिव राजू शाह, प्रवक्ता विनोद यादव, बद्री पासवान, पूर्व उपमुखिया चंदन पासवान, गोमिया पंचायत अध्यक्ष रंजीत रविदास, पंचायत सचिव ओम प्रकाश कुमार, स्वांग उत्तरी पंचायत अध्यक्ष मो. शहजादा सहित कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत नेता की तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा बोकारो ज़िला परिषद सदस्य डॉ. सुरेन्द्र राज, आकाश लाल सिंह, खम्हरा मुखिया बंटी उरांव, चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो, ससबेडा पश्चिमी के शांति देवी, ससबेडा पूर्वी के अंशु कुमारी, साड़म पश्चिमी शोभा देवी, हजारी के तारामणि देवी, होसिर पश्चिमी के पार्वती देवी, महुआटांड़ पंचायत की मुखिया बुधनी देवी, ललपनिया के पूर्व मुखिया बबुली सोरेन, बड़की पुन्नू के संजय साव, हजारी के चंद्रदीप पासवान, सवांग दक्षिणी के धनंजय सिंह, बिनोद पासवान समेत बड़ी संख्या में आमजन और झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!