Homeबोकारोदेश में महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर माकपा 27 को करेगी...

देश में महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर माकपा 27 को करेगी प्रदर्शन

देश में महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर माकपा 27 को करेगी प्रदर्शन

बेरमो
सीपीएम (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष 27 अगस्त को एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा. यह धरना महंगाई, बेरोजगारी, और केंद्रीय बजट में कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि में कटौती के खिलाफ होगा. इसके साथ ही, सहारा निवेशकों के पैसे की वापसी और स्थानीय समस्याओं का समाधान करने की मांग भी उठाई जाएगी.

सीपीएम के जिला सचिव और राज्य कमिटी सदस्य भागीरथ शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य कमिटी ने 21-28 अगस्त तक महंगाई, बेरोजगारी, और बजट में कटौती जैसी समस्याओं के खिलाफ जन अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस अभियान के तहत झारखंड के सभी जिला मुख्यालय और अनुमंडल कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.

बोकारो में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान खनन, रेलवे, टेनु डैम, पावर प्लांट, एचईसी, और सड़क निर्माण के कारण विस्थापित हुए रैयतों के लिए मुआवजा, पुनर्वास, और नौकरी की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई जाएगी. इसके अलावा, बेरमों कोयलांचल को प्रदूषण मुक्त करने, रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने, और बंद पड़े दुग्धा वाशरी एवं दामोदा कोलियरी को पुनः चालू करने जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया जाएगा. इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड को उपायुक्त, बोकारो के माध्यम से स्मार पत्र सौंपा जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!