धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
धनबाद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा गोविंदपुर क्षेत्र के ब्लॉक IV स्थित संघ कार्यालय में महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए उनके योगदान को सराहा।
महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी संघ ने उत्साह जताया। श्गायत्री देवी, रूमा बाई, ललिता देवी, बिशनी देवी समेत कई महिलाएं इस समारोह में शामिल हुईं।
इस कार्यक्रम ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति संघ की प्रतिबद्धता को मजबूत किया और समाज में उनके बढ़ते योगदान को सराहने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मंतोष कुमार तिवारी (केंद्रीय उपाध्यक्ष), चंद्र शेखर राय (प्रभारी), फूलचंद दसौंधी (क्षेत्रीय अध्यक्ष), सुशील कुमार सिंह (क्षेत्रीय सचिव), सुरेश यादव, श्री राखाल रजवार, तेजलाल प्रसाद, चंद्रशेखर महतो, विजय सिंह, नुनुमनी सिंह, पवन कुमार लोध, गुल्लू प्रसाद, रामबिलास पासवान, मंतोष तिवारी (क्षेत्रीय कार्यालय), शैलेश तिवारी, संजय प्रसाद, अशोक हजाम, मुनिलाल राणा, राजू जी, प्रद्युम्न नोनिया, राम ध्यान मिस्त्री, कुमार नंद गोपाल जी, जितेंद्र कांडू, राजू बेलदार, राम पदो महली आदि शामिल थे