Homeधनबादधनबाद: बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, हेमंत सोरेन ने...

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, हेमंत सोरेन ने कहा- ‘राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन’

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, हेमंत सोरेन ने कहा- ‘राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन’

डेस्क/सुरेन्द्र

धनबाद, 20 मई 2025: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) परिसर में महान झारखंड आंदोलनकारी स्व. बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार भी उपस्थित थे। समारोह में मुख्यमंत्री ने इसे राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन करार दिया।

हेमंत सोरेन ने कहा, “आज राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन है। स्व. बिनोद बिहारी महतो जी के नाम से यह विश्वविद्यालय अनंत काल तक जाना जाएगा। उनके योगदान को सम्मानित करने का यह अवसर मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।” उन्होंने सभी को इस गौरवशाली क्षण के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रतिमा अनावरण समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय में जोर-शोर से तैयारियां की गई थीं। यह आयोजन झारखंड के इतिहास और स्व. बिनोद बिहारी महतो के शिक्षा व समानता के लिए किए गए प्रयासों को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!