Homeबोकारोनक्सली गठजोड़ के खिलाफ NIA का सर्च ऑपरेशन, कई गांवों में तलाशी...

नक्सली गठजोड़ के खिलाफ NIA का सर्च ऑपरेशन, कई गांवों में तलाशी जारी

नक्सली गठजोड़ के खिलाफ NIA का सर्च ऑपरेशन, कई गांवों में तलाशी जारी
गोमिया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गोमिया के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली गठजोड़ के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुट्टे पंचायत के चैयाटांड़ के छत्रधारी महतो और जलेश्वर महतो, तुईयो गांव के पारा शिक्षक दिगंबर महतो, शास्त्री नगर के इजराइल अंसारी, करमटिया के विनोद महतो, लोधी पंचायत के लोधी गांव निवासी हबीब उल्लाह अंसारी उर्फ चैता, कोड़वा गांव के दिलमोहम्मद अहमद अंसारी और गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी पंचायत के धमधरवा गांव निवासी लालमोहन मांझी के घरों में तलाशी ली गई. इस अभियान में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया है.

NIA ने लगभग 7-8 घरों में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पारा शिक्षक कोयला कारोबारी व पूर्व में नक्सलियों से जुड़े होने वाले संदिग्धों का घर भी शामिल है. तलाशी के दौरान सभी का मोबाइल जब्त किया गया है. इस कार्रवाई के चलते पूरे क्षेत्र में हलचल है और लोगों में चर्चा का माहौल गर्म है.

सुबह से जारी है अभियान

सर्च ऑपरेशन सुबह से ही शुरू हो गया था और समाचार लिखे जाने तक यह जारी है. NIA का यह ऑपरेशन न केवल बोकारो जिले तक सीमित है, बल्कि हजारीबाग जिले के बॉर्डर एरिया के गांवों में भी चलाया जा रहा है.

नक्सली नेटवर्क पर लगाम की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, NIA का यह अभियान नक्सली नेटवर्क और उनके स्थानीय समर्थकों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया जा रहा है. कई संदिग्ध व्यक्तियों के घरों में तलाशी के दौरान अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है.

ग्रामीणों में चर्चा का विषय

इस बड़े स्तर के सर्च अभियान ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है. क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बढ़ती गतिविधियों ने नक्सली गठजोड़ को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है.

प्रभावित क्षेत्र

गोमिया के अलावा हजारीबाग के बॉर्डर एरिया में भी यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस ऑपरेशन के और भी नतीजे सामने आ सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!