Homeबोकारोनावाडीह: एक दिन में दो शव पहुंचा गांव, चीख-पुकार से गमगीन हुआ...

नावाडीह: एक दिन में दो शव पहुंचा गांव, चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

नावाडीह: एक दिन में दो शव दो शव पहुंचा गांव, चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

Nawadih: नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के लहिया गांव के सिंह टोला निवासी तांबा सिंह के पुत्र भुनेश्वर सिंह (32 वर्ष) का शव शनिवार अलसुबह हैदराबाद से सड़क मार्ग से आया. शव आते ही भीड़ उमड़ पड़ी और मां चुनरी देवी, पत्नी संजू देवी, पुत्र करण कुमार, जय सिंह, आयुष कुमार, बहन पुरनी देवी, सुनीता देवी आदि परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया. भुनेश्वर सिंह की 24 जुलाई को हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.

वहीं, दूसरी शव पोटसो पंचायत के भवानी गांव के स्वर्गीय धनेश्वर महतो के पुत्र शिवा महतो (30 वर्ष) का शव चेन्नई से सड़क मार्ग से पहुंचा. वह तमिलनाडु से अपने घर ट्रेन से आ रहा था, लेकिन ट्रेन में गिरकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद राज्य की महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने बोकारो डीसी को एक पत्र लिखकर शव को गांव लाने का आदेश दिया था.

मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दुःख की घड़ी में परिजनों को 40 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया. शव आने की सूचना मिलते ही महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, मुखिया उमेश महतो, पंसस पति महतो, नारायणपुर पंचायत के पंसस कालेश्वर महतो, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, चोलेश्वर रविदास, इकबाल खान, वकील महतो पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!