नावाडीह: एसडीएम ने किया नावाडीह कैंप का भ्रमण कर लिया जायजा
Nawadih: मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कैंप का भ्रमण मंगलवार को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने की. उन्होंने चपरी, नावाडीह और सुरही पंचायत सचिवालय का दौरा कर जायजा लिया. इस दौरान श्री कुमार ने कहा कि धन रोपनी का मौसम होने के बावजूद भी पंचायत सचिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. वे उत्साह के साथ योजना का लाभ लेने के लिए पंचायत सचिवालय पहुंच रही हैं. उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि सर्वर की समस्या के कारण किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने योजना के पंजीकरण की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ा दी है.
एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना गरीब महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी. इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, किरण देवी, आरती कुमारी, पंचायत सचिव कुमारी नमिता, कुणाल कुमार आदि मौजूद थे.
