Homeबोकारोनावाडीह: डीआई पाइप चोरी कर रहे चालक-उप चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

नावाडीह: डीआई पाइप चोरी कर रहे चालक-उप चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

नावाडीह: डीआई पाइप चोरी कर रहे चालक-उप चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

Nawadih: नावाडीह प्रखंड के पेक (नारायणपुर) थाना क्षेत्र के पेंक बोकारो थर्मल मुख्य पथ के मुहफरवा के समीप शनिवार की देर रात पेंक ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए लगने वाली डीआई पाइप को चोरी कर ट्रक में लोड किया जा रहा था. सूचना मिलते ही पेंक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक पर लोड डीआई पाइप को जब्त कर थाने ले आई. साथ ही ट्रक चालक अंकुश कुमार पंजाब राज्य और उप चालक हरियाणा निवासी रविन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

चोरी का पाइप 1109 मिनी ट्रक संख्या एचआर 45 डी 5710 को जब्त कर लिया गया है. घटना के संबंध में संवेदक दिलीप कुमार राय की लिखित शिकायत पर पेंक थाना में कांड संख्या 34/2024 के तहत अरमान, रविन्द्र पासवान, शशि सिंह सहित 12 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, पेंक पुलिस को शनिवार की देर रात सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मुहफरवा के समीप पेक गोनियाटो ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए रखी गई लाखों रुपये की डीआई पाइप चोरों द्वारा चोरी कर ट्रक में लादी जा रही है. सूचना पर वरीय अधिकारियों को सूचित कर थाना प्रभारी अनिल लिंडा, एसआई घनश्याम कुमार आदि दलबल के साथ पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी सहित चालक और उप चालक को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. जबकि अज्ञात 10 से 12 चोर अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे.

चोरी की पाइप लदी ट्रक को जब्त कर लिया गया. बताया जाता है कि इससे पूर्व भी नारायणपुर और पिछले वर्ष नावाडीह थाना क्षेत्र के चिरूडीह जलापूर्ति योजना के लिए लाई गई लाखों रुपये की डीआई पाइप चोरी कर ली गई थी. पुलिस ने बताया कि इस घटना में लगभग 10 से 12 अपराधी संलिप्त हैं, जिनमें से दो की गिरफ्तारी हुई है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और शीघ्र ही सभी की गिरफ्तारी कर जेल भेजने का काम किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!