नावाडीह: मिलन समारोह में जेबीकेएसएस के दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन
Nawadih: नावाडीह प्रखंड के चिरूडीह उपरटोला में रविवार को झामुमो का मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर राज्य की महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी, युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू, और जिला सचिव जयनारायण महतो ने जेबीकेएसएस छोड़कर आए दर्जनों युवाओं का पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी में शामिल किया.
ये हुए शामिल
छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो सद्दाम हुसैन, वसीम अंसारी, और कुतूब अंसारी के नेतृत्व में मो इजमाम, सिकंदर अंसारी, मो आजाद, मो कादिर, जितेन्द्र महतो, सूरज चौहान, धनराज चौहान, पवन चौहान, दुलारचंद महतो, तेजलाल महतो, टारजन चौहान, मो मुमताज, सगीर अलाम, हरि महतो, मो दाऊद अंसारी, मो तैयब, मो हमीद अंसारी आदि ने झामुमो का दामन थामा.
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री बेबी देवी ने कहा कि डुमरी विधानसभा लोकप्रिय जननेता टाईगर स्वर्गीय जगरनाथ महतो की कर्मभूमि है. उनके 18 वर्षों के कार्यकाल में जितना विकास हुआ वह ऐतिहासिक है. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम कर रही हूँ. क्षेत्र में शिक्षा, बिजली, पेयजल, और सड़क जैसी मूलभूत विकास कार्यों की गंगा बहाई जा रही है. आने वाले दिनों में सरकार नेतरहाट के तर्ज पर आवासीय विद्यालय और भेण्डरा मोड़ से तेलो होते हुए हिरक रोड, देवी महतो कॉलेज मोड़ से उपरधाट होते हुए पैंक तक चौड़ीकरण सड़क का तोहफा देने का काम करेगी. मंत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार उन्होंने अपने पति स्वर्गीय जगरनाथ महतो को जनता के लिए समर्पित किया था, उसी प्रकार अपने पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू को डुमरी नावाडीह की जनता को समर्पित करेंगी, जिससे आने वाले दिनों में डुमरी की पहचान विकास में झारखंड ही नहीं, देश स्तर पर हो सके.
मौके पर मंत्री पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू, जिला सचिव जयनारायण महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के शाहिद अंसारी, हाजी साहबान, हाजी जुमन, हाजी अमरूला, प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, पंसस जयनाथ रजक, दलित नेता भरत दास, पंचायत अध्यक्ष अमरूला अंसारी, वासीम अंसारी, नैजाम अंसारी आदि मौजूद थे.
