नावाडीह: शेड निर्माण हो जाने के बाद श्रद्धालुओं को होगी सुविधा: बेबी देवी
Nawadih: नावाडीह में दुर्गा मंदिर के पास एक खुले शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को झारखंड की महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने किया. इस शेड का निर्माण स्वर्गीय जगरनाथ महतो की स्मृति में विधायक मद से स्वीकृत किया गया है. शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री के साथ प्रमुख पूनम देवी और झामुमों युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू भी मौजूद थे.
इस अवसर पर मंत्री बेबी देवी ने कहा कि इस शेड के निर्माण से दुर्गा पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. उन्होंने संवेदक से कहा है कि दुर्गा पूजा से पहले इस शेड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए.
मंत्री ने यह भी घोषणा की कि आरईओ योजना के तहत 7 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से कुकुलीलावा आरईओ पथ से जमुनपनिया स्कूल तक, पुरनी पोखर से कुजुबेड़ा तक और पोटसो पंचायत के भवानी से मंझिया नावाडीह आदिवासी टोला तक सड़कों का निर्माण कैबिनेट से स्वीकृत हो चुका है और इसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में जीप सदस्य फूलमती देवी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो उर्फ पारो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, किरण देवी, जयनाथ महतो, झामुमों प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी, पंसस निर्मल महतो, और अन्य स्थानीय नेता व महिलाएं भी मौजूद थीं.
