Homeबोकारोनावाडीह: 1864 अबुआ आवास का किया गया अनुमोदन

नावाडीह: 1864 अबुआ आवास का किया गया अनुमोदन

नावाडीह: 1864 अबुआ आवास का किया गया अनुमोदन

Nawadih: नावाडीह प्रखंड के सभागार कक्ष में मंगलवार को प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2024-25 में अबुआ आवास योजना के तहत प्राप्त 1864 लाभुकों की सूची का अनुमोदन किया गया. यह सूची ग्राम सभा से प्राप्त पीडब्ल्यूएल सूची के आधार पर अनुमोदित की गई.

प्रमुख पूनम देवी ने बैठक के दौरान जोर देकर कहा कि अबुआ आवास योजना में पंचायतों से आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लाभुकों का पंजीकरण जांचों के उपरांत ही करें. यदि किसी पंचायत से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में यह प्रस्ताव भी लिया गया कि अबुआ आवास के अभिलेख पर पंसस के हस्ताक्षर के बाद ही उन्हें प्रखंड कार्यालय में जमा किया जाए.

बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम ने जानकारी दी कि 30 अगस्त से पहले सभी 1864 आवास लाभुकों का पंजीकरण पूरा करना आवश्यक है. इसके लिए सभी सदस्यों को स्थाई प्रतीक्षा सूची दी गई है, जिसमें योग और अयोग्य लाभुकों का विवरण शामिल है.

इस बैठक में उप प्रमुख हरिलाल महतो, आवास कोऑर्डिनेटर अहमद रजा खान, पंसस कालेश्वर महतो, नवीन सोरेन, डीलेश्वर महतो, पति महतो, जयनाथ रजक, गोपाल यादव, शांति देवी, हीना प्रवीन, सरोजा देवी, ममता भट्टाचार्य, गायत्री देवी, ममता देवी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!