Homeबोकारोपंचायत उन्नति सूचकांक में गोमिया का जलवा, बीडीओ और पंचायतों को मिला...

पंचायत उन्नति सूचकांक में गोमिया का जलवा, बीडीओ और पंचायतों को मिला सम्मान

पंचायत उन्नति सूचकांक में गोमिया का जलवा, बीडीओ और पंचायतों को मिला सम्मान
गोमिया
बोकारो कैंप टू स्थित न्याय सदन के सभागार में 13 अगस्त को पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार और जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी मो. शफीक आलम, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यशाला में जिले के पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया और उच्च प्रदर्शन करने वाले पंचायतों एवं प्रखंडों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गोमिया प्रखंड के बीडीओ महादेव कुमार महतो ग्राम पंचायत हजारी, स्वांग उतरी और पेटरवार प्रखंड के कोह समेत अन्य पंचायतों के मुखिया, संबंधित प्रमुख को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उप विकास आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शताब्दी मजूमदार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आगामी पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बेहतर परिणाम लाने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्राम पंचायतों की क्षमता वृद्धि, सुशासन और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने बैंक, महिला समूह, मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और महिला समूहों को उपलब्ध फंड का सही व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के सभी पैरामीटर में जहां पिछड़ापन है, वहां सुधार के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष प्रयास किए जाएं और महिला मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायतीराज पदाधिकारी मो. शफीक आलम और पंचायतीराज विभाग, रांची से आए मास्टर ट्रेनर कृष्ण चौधरी ने सूचकांक से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। मौके पर डीपीएम अभिषेक कुमार, जिला पंचायत कार्यालय के सभी कर्मी सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!