Homeबोकारोपति पर पत्नी की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस,

पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस,

पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस,
गोमिया
बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग पंचायत स्थित हुरलुंग जोभीया टोला में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रमिला देवी के रूप में हुई है, जो अजय महतो उर्फ टेकलाल महतो की पत्नी थीं।
घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका की बेटी ने अपने नाना-नानी को फोन कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन तत्काल हुरलुंग पहुंचे।
परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप उसके पति अजय महतो उर्फ टेकलाल महतो पर लगाया है। बताया जा रहा है कि टेकलाल महतो विदेश में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही घर लौटा था।
मृतका का मायका विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा पंचायत अंतर्गत गोलगो गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही चतरोचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में मृतक की बेटी सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!