Homeबोकारोपत्नी को कहा रांची में है, दो दिन बाद डुमरी विहार रेलवे...

पत्नी को कहा रांची में है, दो दिन बाद डुमरी विहार रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला

पत्नी को कहा रांची में है, दो दिन बाद डुमरी विहार रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला

गोमिया/डेस्क
गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी पंचायत अंतर्गत डुमरी विहार रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक पेड़ से व्यक्ति का श’व लटका मिला। मृतक की पहचान सूरज बेसरा (36 वर्ष) के रूप में हुई है. वह टिकाहारा पंचायत के केरी गांव का रहने वाला है.
स्थानीय लोगों ने सुबह खेत की ओर जाते समय शव को पेड़ से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही एसआई अरुण कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
एक हफ्ते पहले घर से निकला था, दो दिन पहले पत्नी से हुई थी बात
मृतक के चचेरे भाई शंकर बेसरा ने बताया कि सूरज जनवरी में उड़ीसा से घर लौटा था और कुछ दिन पहले फिर उड़ीसा जाने की बात कहकर निकला था. दो दिन पहले उसने पत्नी को फोन कर बताया था कि वह रांची में है, लेकिन वह यहां कैसे पहुंचा, इसकी किसी को जानकारी नहीं है.
सूरज बेसरा अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों (एक बेटा और दो बेटियां) को छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!