Homeबोकारोपशुधन योजना के तहत 12 लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा और बकरा...

पशुधन योजना के तहत 12 लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा और बकरा वितरित

पशुधन योजना के तहत 12 लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा और बकरा वितरित
गोमिया/डेस्क
गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पशुधन विकास योजना के तहत 12 लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा एवं बकरा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार एवं जिप सदस्य आकाशलाल सिंह ने संयुक्त रूप से लाभुकों को सामग्री सौंपी।
इस योजना के तहत 12 लाभुकों को मुर्गी का चूजा दिया गया। प्रत्येक को 500 मुर्गी चूजा दिए गए। लाभ पाने वालों में देवंती कुमारी, हीरालाल महतो, उमा देवी, चिंता देवी, भंगिया देवी, अशोक यादव, तुलसी कुमार महतो, अकबर महफूज आलम, बबिता देवी, चिंता देवी, अमर कुमार दास और पंकज साव शामिल हैं।
वहीं 5 अन्य लाभुकों को प्रत्येक को एक बकरा और चार बकरी प्रदान की गई, जिससे उन्हें पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने लाभुकों से पशुओं की उचित देखभाल करने और योजनाओं का सही उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में पशुपालन कार्यालय के संजय पांडेय सहित कई ग्रामीण एवं अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!