Homeबोकारोपिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में दसवीं कक्षा के छात्र-अभिभावकों के लिए इंटरैक्टिव...

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में दसवीं कक्षा के छात्र-अभिभावकों के लिए इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में दसवीं कक्षा के छात्र-अभिभावकों के लिए इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन
अनंत/डेस्क
गोमिया पिट्स मॉडर्न स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में अनएकेडमी के पूर्व उपाध्यक्ष और इनोवर्टन के संस्थापक प्रशांत शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया. उन्होंने शिक्षण रणनीतियों और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.
विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्कूल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जिसमें IIT-JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी के लिए छात्रों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों से सुसज्जित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि स्कूल नई तकनीकों को अपनाकर छात्रों को परीक्षा की तैयारी में सहयोग कर रहा है और शिक्षकों को भी उन्नत शैक्षणिक तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
प्रशांत शर्मा ने तनाव मुक्त शिक्षण वातावरण बनाने के महत्व पर जोर दिया और छात्रों की क्षमताओं को अधिकतम करने, परीक्षा रणनीतियों तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के Rkhna चरण में उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम कवरेज, समय प्रबंधन, परीक्षा तैयारी और माता-पिता की भूमिका जैसे विषयों पर सवालों के जवाब दिए.
कार्यक्रम का समापन SSE 2025 एडमिट कार्ड वितरण के साथ हुआ, जिसमें अभिभावकों के हस्ताक्षर अनिवार्य थे. विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने अभिभावकों की भागीदारी के लिए आभार जताया और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता दोहराई.
इस अवसर पर अभिषेक विश्वास (महाप्रबंधक, IEPL ओरिका, गोमिया) और विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता भी मौजूद रहे. उन्होंने इस तरह के सत्रों को स्कूल-अभिभावक-छात्र संबंध को मजबूत करने में महत्वपूर्ण बताया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!