पूर्व पंसस लक्ष्मी देवी ने गरीब व असहायों के बीच किया कंबल वितरण
नावाडीह
नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर पंचायत की पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी देवी ने लहिया गांव में अपने निजी खर्च से गरीब, असहाय एवं विधवा महिलाओं के बीच ठंड से बचाव के लिए नि:शुल्क कंबल का वितरण किया। इस दौरान कुल 20 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल दिए गए।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष अपने स्तर से ठंड के मौसम में गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल, अलाव सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करती रही हैं।
उन्होंने बताया कि लहिया स्थित मदरसे में भी गरीब व अनाथ बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इससे पूर्व भी लक्ष्मी देवी द्वारा बिना किसी सरकारी सहयोग के ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सह शिक्षक कमाउद्दीन अंसारी, सारा बनो, कार्तिक महतो, गिरधारी महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने लक्ष्मी देवी के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।
