Homeबोकारोपेटरवार: दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने...

पेटरवार: दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पेटरवार: दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Petarwar: पेटरवार में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई. यह घटना ओरदाना स्थित मध्य विद्यालय के निकट हुई, जब एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचल दिया. मृतकों की पहचान 34 वर्षीय चांदनी देवी और उनके 13 वर्षीय पुत्र श्याम ठाकुर के रूप में हुई है. वे रामगढ़ के गोला स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए सड़क किनारे यात्री वाहन का इंतजार कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ.

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर पेटरवार-गोमिया मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो मौके पर पहुंचे और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. उनकी उपस्थिति में पुलिस प्रशासन के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई, जिसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया.

योगेंद्र महतो ने मृतकों के आश्रितों को सरकार के प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और अपनी ओर से भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया. घटना के संबंध में पेटरवार थाना प्रभारी ने आश्रितों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया. इस दौरान पेटरवार, गोमिया, तेनुघाट, और कसमार आदि थानों के थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!