प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का गोमिया में भव्य आयोजन
गोमिया
खेलो झारखंड 2025-26 के तहत गोमिया प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को लोयोला स्कूल के खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एथलेटिक्स से लेकर कबड्डी व वॉलीबॉल तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एथलेटिक्स में सागर करमाली का जलवा
100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में अंडर-14 वर्ग में मध्य विद्यालय कर्माटांड़ के सागर करमाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में भी गोमिया हाई स्कूल के सूरज यादव और सरवन कुमार किस्कू ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विभिन्न स्पर्धाओं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:
100 मीटर दौड़ अंडर-14: सागर करमाली (प्रथम), सुजीत टुडू (द्वितीय), शेखर यादव (तृतीय), अंडर-17: अमित कुमार किस्कू (प्रथम), सूरज यादव (द्वितीय), आनंद मुर्मू (तृतीय), अंडर-19: सरवन कुमार किस्कू (प्रथम), कृष्ण टुडू (द्वितीय), विश्वनाथ मिस्त्री (तृतीय)
200 मीटर दौड़ में अंडर-14: सागर करमाली प्रीतम कुमार, सुजीत टुंडू, अंडर-17: सूरज यादव, अमृत कुमार किस्कू, हरिश्चंद्र टुडू, अंडर-19: सरवन कुमार किस्कू, सुशील सोरेन, रोशन करमाली क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
🔹 400 मीटर दौड़ की दौड़ में अंडर-14: सागर करमाली, सुनील किस्कू, अंकित कुमार, अंडर-17: संतोष टुडू, सूरज यादव, अजीत कुमार, अंडर-19: नितेश कुमार, अशोक महतो, दीपक महतो प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
लॉन्ग जंप और हाई जंप में भी दिखी प्रतिस्पर्धा
लॉन्ग जंप (अंडर-14): रंजीत भोक्ता, इशांत कुमार, संतोष महतो, लॉन्ग जंप (अंडर-17): जोगिंदर कुमार, सतीश हेंब्रम, अजीत महतो, हाई जंप (अंडर-19): कृष्ण महतो, रोशन करमाली, रितेश कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
टीम खेलों में गोमिया हाई स्कूल का दबदबा
वॉलीबॉल (अंडर-19) में गोमिया हाई स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय सवांग द्वितीय और लोयोला स्कूल तृतीय स्थान पर रही।
कबड्डी स्पर्धा में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों श्रेणियों में गोमिया हाई स्कूल की टीमों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
सम्मान समारोह का आयोजन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया। मौके पर बीपीओ इकबाल अतहर वारसी, बीआरपी सुभाष चंद्र महतो, लेखापाल अविनाश कुमार सिंह, शिक्षिका रश्मि जैन, खेल शिक्षक वृषपति महतो, मनोज कुमार एवं गौरीशंकर प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित थे।